कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले की साइबर सेल की टीम एवं चैतमा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजे की खेती करने वाले को व्यक्ति अपने गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 किलो जप्त किया गया ।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 333/023 धारा 20(क) ndps act के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी छत्रपाल सिंह कंवर पिता स्व होरी सिंह कंवर 55 साल निवासी डिडामहुआ पटपरा पुसके चैतमा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 03 सितंबर को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि डिडामहुआ पटपरा चैतमा निवासी छात्रपाल सिंह कंवर अपने बाड़ी में भारी मात्रा में गांजा का पेड़ लगाकर उसका खेती कर रहा है।
मामले को को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुभागी अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी कोरबा सनत सोनवानी के नेतृत्व में चौकी चैतमा प्रभारी सउनि सुरेश कुमार जोगी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाया गया। टीम के द्वारा डिडामहुआ पटपरा चैतमा जाकर छत्रपाल सिंह कंवर की बाड़ी में दबिश दिया गया। दबिश के दौरान छत्रपाल सिंह कंवर बाड़ी में मौजूद मिला बाड़ी में 10 नाग गांजे का पौधा लगाकर इसकी खेती कर रहा था। आरोपी छत्रपाल से इसके बारे में पूछा गया तो उसने इस बारे में गोल-मोल जवाब देने लगा। विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 किलो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



