जगदलपुर (आधार स्तम्भ) : बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है। पहले बस्तर जिले में और अब दंतेवाड़ा के एक व्यापारी के जमा कराए गए नोट को बैंक की मशीन ने स्वीकार नहीं किया। जांच में नोट संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद मामले खुलासा हुआ। ऐसे में अब व्यापारियों और आम लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि, 500 रुपए का नकली नोट सामान्य लेन-देन के दौरान हाट बाजार में चला। जब एक व्यापारी बैंक में कैश जमा करने पहुंचा तो मशीन ने 500 रुपए के नोट को रिजेक्ट कर दिया। बैंक अधिकारियों ने नोट को अलग रखकर संबंधित प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि नकली नोट कितनी संख्या में बाजार में पहुंचे हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ASP आरके बर्मन का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली नोट कहां से आ रहे हैं।



