फिर हुआ अचार संहिता का उलंघन,व्यापारी से कार से उचित दस्तावेज बिना नगदी हुआ बरामद।।

Must Read

सक्ती(आधार स्तंभ) : सक्ती जिले में एफएसटी ने चेकिंग के दौरान एक व्यापारी की कार से 11 लाख रुपए कैश बरामद किया है। इन पैसों के संबंध में व्यापारी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद एफएसटी ने पैसों को जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया है।

 

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी की तरफ से जिले के बॉर्डर एरिया में स्थापित किए गए चेक पॉइंट में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार की सुबह चांपा निवासी व्यापारी अनूप अग्रवाल अपनी कार से रकम लेकर रायगढ़ जा रहे थे। रास्ते में एफएसटी चेक पॉइंट पर उनकी कार की तलाशी ली गई।

इस दौरान व्यापारी के कार की सीट के नीचे एक बैग मिला। टीम ने बैग खोला, तो उसमें 11 लाख रुपए मिले। टीम ने व्यापारी से बरामद रुपयों के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन व्यापारी ने बरामद रुपयों के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -