प्रशांति वृद्धाश्रम में जिला पुलिस ने बांटी खुशियां

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिला पुलिस ने वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयभान सिंह चौहान, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का व दर्री सीएसपी ने मां सर्वमङ्गला मंदिर परिसर स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां के वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया।

वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस की ओर से एएसपी ने समस्त वृद्धजनों को बधाई दी।

वृद्धजनों ने को गुलाब का फूल भेंट किया तो दोनों पुलिस अधिकारियों ने उन सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और आत्मीयता से गले भी लगाया।

इसके पश्चात सभी वृद्धजनों को दीपावली का उपहार भेंट किया गया। उनसे चर्चा कर हाल जानते हुए जरूरतों के बारे में भी समझा गया।

इस दौरान कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा सर्वमंगला पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी व स्टाफ, वृद्धाश्रम के केयर टेकर सहित अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे तथा व्यवस्था में सहयोग किया।

दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम को भी विद्युत झालरों से सजाया गया और वृद्धजनों ने शाम को यहां दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया।

Latest News

BSNL कार्यालय में चल रहे अवैध जुए का भंडाफोड़,चार लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ा

महासमुंद, (आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -