पुलिस सुस्त चोरों के हौसले बुलंद, चोरी का सिलसिला जारी

Must Read

 पुलिस सुस्त चोरों के हौसले बुलंद, चोरी का सिलसिला जारी

दुर्ग(आधार स्तंभ) : जिले में शनिवार को एक साथ 5 घरों के ताले टूटने के बाद रविवार को फिर 2 घर में लाखों रुपए चोरी हुई है। इसमें एक घर नेवी के अधिकारी और दूसरा रिटायर बीएसपी कर्मी का है। पुलिस अब तक एक भी मामले में आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। मानसरोवर कॉलोनी पद्मनाभपुर निवासी पायल पांडेय ने बताया कि उनके पति नीलेश पाण्डेय नेवी में अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में मुंबई में है। वो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। सभी लोग घर में ताला लगाकर 29 मार्च को सपरिवार अपने पैतृक गांव टिकरी बनारस उत्तर प्रदेश गए हुए थे।

जब रविवार सुबह 10.30 बजे हनौदा मानसरोवर कॉलोनी पहुंचे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

आलमारी से दो तोला सोने की चेन, 5 जोड़ी सोने के टाप्स, एक सोने की अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर गायब मिला। वहीं, भिलाई में तालपुरी कॉलोनी निवासी बीएसपी के रिटायर्ड बीएसपी कर्मी महेंद्र कुमार के घर भी लाखों की चोरी हुई है।

6 अप्रैल शनिवार को घर में ताला लगाकर वो अपने परिवार के साथ रायपुर किसी निजी काम से गए थे। शाम 7.30 बजे पड़ोसी अनिल शर्मा ने फोन पर चोरी होने की जानकारी दी।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -