पुलिस ने मोबाइल लूट कांड में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) : जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर सेल और थाना नवागढ़ की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल लूट कांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनोरंजन कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल और परमेश्वर सारथी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों से दो रियलमी और एक रेडमी कंपनी के एंड्राइड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल एक्का, आरक्षक कुलदीप खूंटे, महेश राज, चंद्रमडी कश्यप और साइबर सेल जांजगीर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मामले की जांच में पता चला कि आरोपी मनोरंजन कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल झारखंड के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए लूटपाट की योजना बनाई थी। आरोपी परमेश्वर सारथी ऑटो चालक है और उसने आरोपियों को अपने ऑटो में बैठकर भागने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दो अलग-अलग लोगों के मोबाइल लूटे थे और उन्हें बरामद कर लिया गया है। कुल मिलाकर आरोपियों से 2 लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद किया गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों पर अनुसूचित जाति...

More Articles Like This

- Advertisement -