पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में पुलिस के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में जवान की रक्तरंजित लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में पुलिस के जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची हुई है। मृतक आरक्षक का नाम ललित सोनवानी है। उसकी हाल ही में पाली थाना से सिविल लाइन में आरक्षक की तैनाती हुई थी। सुरक्षा के लिए आरक्षक ललित सोनवानी को वेयरहाउस में तैनात किया गया था। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से महकमे में शोक मिश्रित सनसनी व्याप्त है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब! इस दिन से लागू होगी नई ड्यूटी दरें, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर है। राज्य की साय सरकार ने आबकारी...

More Articles Like This

- Advertisement -