पिकनिक मना कर लौटते समय ओवरब्रिज से गिरे दोनों युवक, मौके पर हुई मौत

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का कल रविवार को जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। घटना रविवार की देर शाम उरगा थाना क्षेत्र की है। दोनों युवक ओवरब्रिज से लगभग 25 फ़ीट नीचे गिर गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवकों को जिंदा समझ कर 112 के माध्यम से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों का नाम आकाश 22 वर्ष और नितेश 26 वर्ष है।

दोनों युवक सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली पडनिया के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि आकाश का रविवार को जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया था। नितेश और आकाश दोनों ने उससे घूमने जाने की बात कह कर बाइक मांगी। दोस्तों के साथ पिकनिक से वापस लौट रहे थे कि भैसमा ओवरब्रिज से गुजरते वक्त बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और दोनों ओवरब्रिज से करीब 25 फीट नीचे जा गिरे। फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तब घटनाक्रम की जानकारी हुई। बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई थी, वहीं दोनों नीचे जा गिरे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई जिस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।उरगा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए मर्ग जांच प्रारम्भ कर दी है।

Latest News

सब्जी व्यापारी ने पुलिसकर्मी का काॅलर पकड़ा सब्जी का रुपए लेन-देन की बात पर किए विवाद, व्यापारी पर FIR दर्ज…

रायगढ़(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पुलिसकर्मी का काॅलर पकड़ने का VIDEO सामने आया है। जिसमें मंडी...

More Articles Like This

- Advertisement -