पिकनिक मनाने गए युवकों में विवाद, एक की चाकू मारकर हत्या, तीन युवक फरार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के दीपका-गेवरा क्षेत्र से सक्ती जिले के नगरदा में पिकनिक मनाने गए छात्र युवकों के बीच मारपीट की घटना हो गई। इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। प्रारम्भिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि गेवरा से पिकनिक मनाने के लिए 17 युवकों का समूह नगरदा गया था। पिकनिक स्पॉट पर किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हो गया और मामला बढ़ने पर मारपीट पर उतारू हो गए।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने निखिल सिंह पिता संजय सिंह को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना होते ही युवकों में हड़कम्प मच गई। मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। मौके पर सक्ती पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। छात्रों के परिजन घटना की जानकारी के बाद सक्ती रवाना हुए। मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि कुल 17 युवकों में से तीन लोग फरार हैं। बहरहाल इस मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

प्रहरियों पर पत्थर बरसाए चोरों ने,उधर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा केबल चोर

दो अलग-अलग मामलों में नामजद एफआईआर दर्ज,आरोपी जेल दाखिल कोरबा(आधार स्तम्भ) :  एसईसीएल की सिंघाली परियोजना में सुरक्षा प्रहरियों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -