पति ने ली अपने पत्नी की प्रेमी से बदला,तड़पा तड़पा के लिया युवक की जान।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी से अफेयर करने वाले युवक को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। पति ने पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक का किडनैप किया। फिर उसका गर्दन मरोड़ दिया। इसके बाद वह छटपटाने लगा तो व्हील पाना उसकी आंखों में घुसा दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। ये पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

  • बीर नगर पुलिस थाना में 11 अप्रैल को शोएब खान(18) की गुमशुदगी की शिकायत आई। ये शिकायत शोएब की मां मुन्नी खान ने की। इसके बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शोएब को अंतिम बार चंद्रशेखर साहू के साथ देखा गया था। पुलिस को चंद्रशेखर पर शक हुआ।

कोरबा के पाली में लाकर जलाई गई थी लाश

 

  • एक तरफ रायपुर पुलिस इस मामले में तहकीकात में जुटी थी। दूसरी ओर कोरबा की पाली थाना पुलिस को तेंदूभाठा गाजर नाला के पास अर्धनग्न लाश मिली। लाश का ऊपरी हिस्सा आधा जल चुका था। कोरबा पुलिस ने जब खोजबीन की तो उसकी पहचान रायपुर के शोएब खान के रूप में हुई।

फिर कबीर नगर पुलिस ने लाश के शरीर में जो कपड़े चिपके थे। शोएब की मां को दिखाए, उसकी मां ने कपड़ों से अपने बेटे को पहचान लिया।

बिहार के मधुबनी जिले से आरोपी हुआ गिरफ्तार

  • इस मामले में पुलिस ने जब मृतक का मोबाईल डिटेल निकाला तो अंतिम फोन संदिग्ध चंद्रशेखर साहू का ही दिखाया। जिसके बाद फरार चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को बिहार, झारखंड, सरगुजा और बलौदा बाजार रवाना किया गया।
  • इस दौरान पुलिस ने बिहार के मधुबनी जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल ली।

इस तरह शुरू हुई अफेयर, पति ने रची साजिश 

शोएब खान ई-रिक्शा चलाता था। वो अपनी मौसी से मिलने के लिए धरसीवां आता रहता था। पड़ोस में चंद्रशेखर का भी घर है। वही से शोएब की पहचान चंद्रशेखर और उसकी पत्नी से हुई थी। इसी बीच शोएब और चंद्रशेखर की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया।अफेयर की बात चंद्रशेखर को पता चल गई।

उसने अपने दोस्त मुकेश कुमार यादव के साथ शोएब की हत्या की प्लानिंग की। उन्होंने फोन करके शोएब को मिलने के लिए बुलाया। फिर तीनों ने धरसींवा के पास शोएब को जमकर शराब पिलाई। वहां से उसका किडनैप करके कुछ दूर ले गए, फिर नशे की हालत में उसका गर्दन मरोड़ दिया। जब वह छटपटाने लगा। तो मुकेश ने व्हील पाना को उसकी आंखों में घुसा दिया। जिससे शोएब की मौके पर मौत हो गई।

Latest News

कोरबा डी ई ओ, सी एम एच ओ, डी पी ओ, बी एम ओ हुए सम्मानित, सी एम ने दिया प्रशस्ति पत्र

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अंतर्गत न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -