निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में पानी टंकी का निर्माण जारी था। रविवार को बच्चे की मां काम पर गई थी। दादी के साथ घर में खेलने के दौरान मासूम इराज साहू (उम्र लगभग डेढ़ साल) निर्माणधीन पानी टंकी के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह उसमें गिर गया। जब बच्चा नहीं नजर आया तो परिजनों ने उसे ढूढंने की कोशिश की। कुछ देर बाद बच्चे को पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया।

परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है।

Latest News

NTPC पाइपलाइन फूटने से खेतों में फैली राखड़, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले में एनटीपीसी की राखड़ (फ्लाई ऐश) पाइपलाइन फूटने से खेतों में राखड़ फैल गई...

More Articles Like This

- Advertisement -