बरपाली(आधार स्तंभ) : जनता दल यूनाइटेड के कोरबा जिलाध्यक्ष व जायसवाल समाज के सक्रिय सदस्य चन्द्रभूषण महतो का कल अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे चन्द्रभूषण महतो ने ईलाज के दौरान कल शाम अपोलो अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वे सामाजिक कार्यकर्ता व चरामेति सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य प्रशांत महतो के पिताजी हैं। उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे उनके गृहग्राम बरपाली (सलिहाभांठा) में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।



