नहाने के बाद सीने में हुआ दर्द, CISF जवान का हार्ट अटैक से हो गई मौत

Must Read

बालोद(आधार स्तंभ)  :   ग्राम तरौद में छुट्टी पर आए सीआईएसएफ जवान तोमेश्वर साहू की शुक्रवार सुबह 9 बजे हार्टअटैक से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर हैं। 26 वर्षीय तोमेश्वर साहू कोरबा में पदस्थ थे। दस दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। 23 नवंबर को पुन: अपने ड्यूटी पर जाने वाले थे।

उनके शव को जिला अस्पताल के मरच्युरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। शनिवार उनका गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिजनों के मुताबिक तोमेश्वर सुबह नहाकर आया, कपड़े पहन बच्चों के साथ था।

तभी अचानक सीने में दर्द होने जैसा लगा और अपने कमरे के बैड में लेट गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मासूम बच्ची है। अब परिजन उनके भाई व बहन का इंतजार कर रहे हैं। दोनों भाई बहन भी भारतीय सेना में हैं। दोनों कल तक गांव आएंगे उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest News

मुड़ापार शारदा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में चालक की मौत, चालक फरार,

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  शहर के घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार ट्रेलर...

More Articles Like This

- Advertisement -