नवयुवक ने लगाई फाँसी पसरा मातम

Must Read

तुमान(आधार स्तंभ) : उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुमान गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्याम पटेल, पिता लच्छी राम पटेल के रूप में की गई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम पटेल कल सुबह से ही घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान गांव के एक किसान ने आज शाम लगभग 6:00 बजे खेतों की ओर एक महुआ पेड़ पर युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस भयावह दृश्य को देखकर उसने तत्काल गांव वालों को सूचना दी।

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दी है।

Latest News

कोरबा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों के समक्ष रखा अपना विजन

कोरबा(आधार स्तंभ) : चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कोरबा के चुनाव वर्ष 2025-27 की तारीख नजदीक आते ही व्यापारियों में सरगर्मी...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -