तेज रफ्तार 2 हाइवा का आमने-सामने टक्कर, एक ड्राइवर की वाहन में दब ने से हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल

Must Read

 

                                          कुलदीप चौहान, रायगढ़ 

रायगढ़,12 अक्टूबर (आधार स्तंभ)  :  जिले में तेज रफ्तार 2 हाइवा आमने-सामने टकरा गईं। इससे एक ड्राइवर वाहन में दब गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें एक हाइवा कोतरा रोड थाना क्षेत्र के श्री शक्ति ट्रेड नामक फर्म का था। इसका ड्राइवर सोनू कुमार यादव उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह शुक्रवार (10 अक्टूबर) देर रात वाहन में रेत लोड कर डभरा से रायगढ़ के लिए निकला था।

तभी रास्ते में जब वह कुनकुनी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तो SKS पावर प्लांट से डस्ट लेकर जेठा की ओर जा रही हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। उस गाड़ी को कुमार सिंह चला रहा था।

वाहन में दबने से ड्रायवर की मौत

दोनों हाइवा की भिड़ंत से सोनू यादव वाहन में दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन का चालक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रात में आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस आगे की जांच में जूटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। किसी तरह वाहन में दबे सोनू यादव को बाहर निकाला और मृतक व घायल चालक कुमार सिंह को खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

शनिवार (11 अक्टूबर) को मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -