तेज़ आवाज़ और पटाखेदार, आग फेंकने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट चालकों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा ₹5000-₹5000 का चालान

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा शहर में नियम विरुद्ध मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल डीएसपी यातायात के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाकर तीन बुलेट वाहनों को पकड़ा गया जिनमें अत्यधिक शोर करने वाले और पटाखे, आग निकलने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। उक्त चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184(क)(4) के तहत कार्रवाई कर चालकों पर ₹5000-₹5000 का चालान काटा गया है।

वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन अभियान चलाकर घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर पट्टे बांधे जा रहे हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को मवेशियों की समय रहते पहचान हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में मॉडिफाई साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट व तेज रफ्तार वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -