जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर किआ चक्काजाम 

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलगी मोड़ से आगे स्थित शराब दुकान के पास की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे हाइवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है ताकि यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।

Latest News

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

कोरबा(आधार स्तम्भ) : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...

More Articles Like This

- Advertisement -