जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का किया जा रहा हैं आयोजन

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे बाजार चौक सक्ती से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी, खेल संघ संस्था के पदाधिकारी, विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राए, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित समस्त जिलेवासी भाग ले सकते है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती द्वारा जिला खेल संघ के अध्यक्ष, सचिव, विद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रधान पाठकों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने संस्था के खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराते हुये उक्त तिथि एवं स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे।

Latest News

बाँकी मोंगरा नगर पालिका के विपक्षी पार्षदों ने किया सामान्य सभा का आयोजन करवाने की माँग

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में विपक्षी पार्षदों ने ज़िलाधीश को सौपा ज्ञापन क्षेत्र में व्याप्त समस्या बंद स्ट्रीट...

More Articles Like This

- Advertisement -