जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

Must Read

 

सक्ती (आधार स्तंभ) : कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई l बैठक में जिला अंतर्गत खनिजो के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु आवश्यक चर्चा की गई l बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र में होने वाले खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सतत् निगरानी कर प्रकरण दर्ज करने हेतु निर्देशित किये। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी जिला खनिज अधिकारी के द्वारा दी गई l बैठक में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, वन परिक्षेत्र अधिकारी सक्ती, पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सहित संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

Latest News

रेत परिवहन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत डगनिया खैरा में रेत के अवैध परिवहन के दौरान एक...

More Articles Like This

- Advertisement -