जिपं उपाध्यक्ष में जायसवालों का दबदबा,अध्यक्ष बनाकर पोड़ी-उपरोड़ा का गड्ढा पाटने की कवायद

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिला पंचायत कोरबा में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष के पद पर जहां डॉ. पवन सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती निकिता जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

इस तरह जिला और जनपद पंचायत में सारे चुनाव संपन्न होकर जिला पंचायत में डॉ. पवन सिंह को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र को साधने की कोशिश अभी से शुरू कर दी है।

बता दें कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को वर्षों से बढ़त नहीं मिल सकी है। यहां एक काफी बड़ा गड्ढा भाजपा के लिए अभी बना हुआ है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस काबिज होती आई तो मौजूदा हालात में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भाजपा के सपने को चूर कर दिया। ऐसे में जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में पाली-तानाखार विधानसभा भाजपा के लिए कमजोर क्षेत्र साबित होता रहा है। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इस क्षेत्र को साधने के लिए और यहां अपनी पैठ बनाते हुए वोट बैंक बढ़ाने के लिए भाजपा संभवत: क्षेत्र से जिला पंचायत में प्रभावशाली पद दे सकती है और अंततः हुआ भी वही।

इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र कटघोरा के हरदी बाजार-भिलाई बाजार, खासकर जायसवाल परिवार ने अपनी पैठ बनाए रखी। पूर्व के वर्षों में भिलाई बाजार निवासी अजय जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर रहे तो उनके बाद धर्मपत्नी श्रीमति रीना जायसवाल ने उपाध्यक्ष के दायित्व का बेहतर निर्वहन किया। इस बार माना जा रहा था कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से रेणुका राठिया को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन सारे कयासों और अटकलों पर विराम लगाते हुए हरदी बाजार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। बता दें कि निकिता मुकेश जायसवाल पूर्व उपाध्यक्ष रीना व अजय जायसवाल की रिश्तेदार भी

हैं।

 

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -