जहरीला आशिक ! खुद मार कर साँप को फँसाया पर चालाकी काम न आई,एफएसएल रिपोर्ट एवं डॉक्टर की राय के आधार पर हत्या का खुलासा

Must Read

 

 

कोरबा-बालकोनगर(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया जिसमें आरोपी के द्वारा अपनी प्रेमिका की खुद हत्या कर दी गई और उसके बाद इसका दोष किसी जहरीले सर्प पर थोप दिया। इस आशिक की जहरीली साजिश काम न आई और अन्ततः उसे जेल भेज दिया गया।

थाना बालकोनगर में 22 जुलाई 2024 को मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 BNSS में मृतका शांति चौहान पति संजय चौहान 32 वर्ष निवासी नेपालीपारा चेकपोस्ट बालकोनगर की मृत्यु सर्पदंश से होना बता कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण व शव परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा स्पष्ट राय नहीं दी गई। बिसरा आदि प्रिजर्व किया गया था। एफएसएल रिपोर्ट पश्चात राय देने की बात कही गई। मृतका के ब्लड सैम्पल को एफएसएल बिलासपुर भेजा गया, जहाँ रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं पाया गया।

इसके पश्चात डॉक्टर ने अपनी अंतिम राय में बताया कि —

▪️मृतका की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।
▪️मृत्यु हत्या का होना ।
▪️सभी चोटें मृतका की मृत्यु से पूर्व की हैं।

👉 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक की रात्रि मृतका अपने परिचित सौरभ यादव के साथ रह रही थी और अगले दिन सुबह मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद से सौरभ यादव फरार हो गया ।

जांच के आधार पर मृतका शांति चौहान की हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सौरभ यादव को संदेही पाया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं आरोपी सौरभ यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ में कथन में घटना दिनाँक को मृतका व्दारा शादी करने का दबाव देने पर मारपीट कर मुंह-नाक व गला दबाकर हत्या करना कबूल किया।
इसके बाद अपराध क्रमांक 516/2025 धारा 103(1) BNS के आरोपी सौरभ यादव पिता लल्लन प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी खैरुद्दीननपुर, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.), हाल मुकाम कोसाबाड़ी, थाना सिविल लाइन रामपुर को गिरफ्तार कर जिला जेल दाखिल कराया गया।

इस प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनावकांत सिंह , सहायक उप निरीक्षक धन्यजय जाटवर,आरक्षक बुध्दु मधुकर,सलाउद्दीन का विशेष योगदान रहा।

Latest News

बस्तर में नकली नोट खप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा…

जगदलपुर (आधार स्तम्भ) :  बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -