जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन

Must Read
पुराना बस स्टैंड में आखिर कब मिलेगी राहत..?

 

कोरबा(आधार स्त्सम्भ) :  कोरबा के हृदय स्थल पुराना कोरबा में मुख्य मार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान परेशानी का कारण लगातार बना हुआ है। यहां के लोग दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक लगने वाले शराबियों के जमघट के कारण जहां परेशान हो रहे हैं वही हर समय किसी न किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है।
शहर की शांति व्यवस्था पहले से ही सूखे और सूंघने वाले नशे के कारण खराब होती रही है और अब बीच शहर पर खुली शराब दुकान इस समस्या को और भी बढ़ा रही है।

आए दिन छुटपुट मारपीट, वाद-विवाद और गाली-गलौज की घटना से लोग परेशान हो गए हैं। निवासरत लोगों के साथ-साथ यहां के व्यापारियों का भी अमन-चैन छिन गया है। इस शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में ही गौरीशंकर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर भी स्थित है। इन मंदिरों व स्कूल में आने वाले लोगों सहित आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों की निगाहें अपने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की ओर टिकी हुई हैं कि आखिर उनकी गुहार पर कब सुनवाई होगी और कब यहां से इस सिरदर्द शराब दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा?

Latest News

बिलासपुर में 3.35 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,यूपी के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, बीट सिस्टम और हाईटेक पुलिसिंग...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 3.35 करोड़...

More Articles Like This

- Advertisement -