छेरछरा मांगने निकले युवक की हत्या…! ग्रामीण के घर पर मिली लाश

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के दूरस्थ पसान क्षेत्र में घर पर एक युवक की रक्तरंजिश लाश मिली है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या करना प्रतीत हो रहा है।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक पसान क्षेत्र के ग्राम रानीमार में कल्याण सिंह पिता बहादुर सिंह 40 वर्ष की लाश मदन सिंह के घर में संदिग्ध स्थिति में मिली।

मृतक कल्याण सिंह अपने घर से छेरछेरा मांगने के लिए निकला था लेकिन काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसकी लाश गांव के ही मदन सिंह के घर में पड़ी हुई है। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में मदन सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर खाना बना रहा था और उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई हुई थी। युवक की हत्या कब और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्रा‌ईम प्रभारी अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम, आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest News

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।...

More Articles Like This

- Advertisement -