चलती कार में लगी आग, पिता पुत्र बाल बाल बचे

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : चलती कार में लगी आग। पिता पुत्र बाल बाल बचे। अग्निशमन वाहनों ने आग पर किया काबू।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दर्री की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AN 4455 में हसदेव बराज ध्यानचंद चौक रूमगरा के समीप आग लग गई और कार देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार को जलती देख आसपास के राहगीर वहां इकट्ठे हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की जानकारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही कार में बैठे पिता, पुत्र तत्काल कार से उतर गए थे। सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के निवासी संजीव जायसवाल जो कि कोरबा की ओर जा रहे थे कि अचानक ध्यानचंद चौक में उनकी कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में बैठे पिता और पुत्र तत्काल कार से उतरे और दूर भाग गए।

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएसईबी एवं बालकों की अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गया आग में काबू पाया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस तत्काल पहुंची। जांच के उपरांत ही पता चलेगा कि कार में आग कैसे लगी।

Latest News

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -