चलती कार में लगी आग,कूदकर चालक ने बचाई जान

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के ग्राम कापा नवापारा(चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद लहराती कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा कर थम गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार अम्बिकापुर की तरफ से आकर बिलासपुर जा रही थी।

हालांकि इस घटना व बचने के प्रयास में चालक के कपड़ों में आग लग गई थी जिसे बुझाकर खुद को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। मदद के लिये 112 आने में विलम्ब होने पर चालक ने बाइक से लिफ्ट ले लिया।

Latest News

आखिरी कॉल और खौफनाक अंत 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले के जांजगीर-चांपा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया...

More Articles Like This

- Advertisement -