कोरबा(आधार स्तंभ) : ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था कोरबा के द्वारा प्रवासी श्रमिको के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैम्प में श्रमिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच किया गया। यौन रोग के लक्षण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें यौन रोग होने के कारणों को बताया गया साथ ही इसके उपचार के उपाय के बारे में भी जानकारी दिया गया। श्रमिकों को आई सी टी सी केंद्र एच आई वी जाँच के लिए भेजा गया।
इसके साथ ही उनके मनोरंजन के लिए खेल भी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागी को इनाम भी दिया गया। खेल के माध्यम से एच आई वी/ एड्स व टी बी के बारे से जागरुकता कार्यक्रम रखा गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक सत्येंद्र राठौर, परामर्शदाता सुधीर देवांगन, ओ. आर. डब्लू. यशवंत मिरी मॉनिटरिंग एवं एवोल्यूशन ऑफिसर मौसमी दास, महेश यादव आदि उपस्थित रहे।