कोरबा में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, नशे में धुत युवक ने शराब डालकर बेरहमी से पीटा; घटना का वीडियो वायरल…

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित आनंद इमेजर सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के निवासी राम नारायण, जो बजरंग सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और अचानक गार्ड पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने पहले गार्ड पर शराब डाली और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

घटना के दौरान आरोपी के साथ मौजूद अन्य युवक मारपीट शुरू होते ही मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में युवक को गार्ड के साथ मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है।

बजरंग सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास भी पहुंचा है और उसमें गार्ड के साथ हो रही मारपीट स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित गार्ड भयभीत हो गया और अपने गांव जांजगीर-चांपा लौट गया।

राम नारायण ने फोन पर अपने सुपरवाइजर को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक पूरी तरह नशे में था और उसने बिना किसी कारण के हमला कर दिया। विरोध करने पर उसने शराब डालकर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सुपरवाइजर के अनुसार, गार्ड डर के कारण अभी तक थाने नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके वापस आने के बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

NTPC पाइपलाइन फूटने से खेतों में फैली राखड़, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले में एनटीपीसी की राखड़ (फ्लाई ऐश) पाइपलाइन फूटने से खेतों में राखड़ फैल गई...

More Articles Like This

- Advertisement -