कोरबा में फिर हुई चाकूबाजी, फोकटपारा में अधेड़ पर हमला – अपराधियों के हौसले बुलंद, अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शहर में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, एक अधेड़ व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से गले पर वार कर दिया।घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने तुरंत घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इस हमले से स्थानीय लोग दहशत में हैं और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सुशासन के दावों के बीच अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के...

More Articles Like This

- Advertisement -