कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एसके शर्मा के घर को निशाना बनाया है। चोरी की यह वारदात सुभाष चौक से कुछ दूरी पर स्थित एमआईजी 53 फेस 2 में हुई है।
चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में रखे सामान के साथ आंगन में खड़ी कार भी चुरा ले गए। यह दूसरी बार है, जब चोरों ने इसी घर को निशाना बनाया है। पहली बार चोरों ने केवल ताला तोड़ा था, लेकिन कुछ नहीं चुराया था।

ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दी सूचना
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाना के सब इंस्पेक्टर सुमन पोया के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इनकी मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।



