कोरबा पुलिस ने लगाई प्रदर्शनी,लोगों को किया जागरूक

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के अवसर पर कोरबा पुलिस ने घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में एक प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में सायबर सेल, महिला सेल, यातायात पुलिस और आर्म्स शाखा ने लोगों को जागरूक किया।

सायबर सेल ने साइबर फ्रॉड और साइबर जागरूकता पर जानकारी दी, जबकि महिला सेल ने महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताया और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया, जबकि आर्म्स शाखा ने विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को पुलिस के कार्यों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह प्रदर्शनी लगाई गई थी।

Latest News

खैरागढ़ में भीषण अग्निकांड केमिकल फैक्ट्री बनी आग का गोला…20 किमी दूर तक दिखा धुएं का काला गुबार दहशत में लोग

खैरागढ़,(आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जालबांधा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग...

More Articles Like This

- Advertisement -