कोरबा जिले में बड़ी कार्यवाही: 9 दुकानों को राजस्व विभाग ने किया सील

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  : जिले के कटघोरा नगर में मुख्य चौराहे पर आज सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। विवादित जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा 2008 में आबंटित की गई शासकीय भूमि पर संचालित 9 दुकानों को राजस्व विभाग ने सील कर दिया है।

जनपद पंचायत द्वारा दिए गए लीज को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, जिसके तहत आज सुबह 9 बजे कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को सील किया।

इस मामले में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि उनकी दुकानें शासकीय भूमि पर संचालित हो रही हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

Latest News

5 उद्योगों पर 13.96 लाख का जुर्माना सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही, निरीक्षण में मिला नियमों का उल्लंघन

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) : रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों...

More Articles Like This

- Advertisement -