काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था दंपती, पति ने पी लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे। इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय मृतक छतराम अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। दंपती के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे। बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई। घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।  छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था और खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था।

Latest News

रानीतराई मेले में 70 युवकों से लोहे के कड़े निकलवाए दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर की सख्त कार्रवाई

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले के दौरान दुर्ग पुलिस ने कानून-व्यवस्था...

More Articles Like This

- Advertisement -