कलेक्टर ने बेसबॉल खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का किया उत्साहवर्धन

Must Read

नेहा ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का सम्मान किया। कलेक्टर श्री झा ने नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सुश्री नेहा ने भी जिला प्रशासन से मिले के सहयोग के लिए कलेक्टर श्री झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि कटघोरा के मोहलाइन भांठा की रहने वाली 25 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल रावतपुरा सरकार कॉलेज रायपुर में बीपीएड की पढ़ाई की है। उसके अच्छे प्रदर्शन से उसका चयन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ में किया गया। तत्पश्चात वह बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम की सदस्य बनी एवं हांगकांग में बेसबॉल फेडरेशन एशिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई। बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की ओर से चीन के हांगकांग में प्रतियोगिता विगत माह 21 मई से 2 जून तक खेला गया। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाने से पहले नेहा कलेक्टर श्री झा से मिली थी। जिला प्रशासन द्वारा नेहा को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। नेहा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है। कलेक्टर श्री झा ने नेहा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -