कलयुगी पिता की पुत्री ने की हत्या, अपनी ही बेटी पर रखता था बुरी नजर

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक बेटी ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल है है. बताया जा रहा कि पिता अपनी बेटी को बुरी नजर से देखता था. पिता की ये हरकत बेटी को रास नहीं आई. राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटी ने पिता की हत्या डंडे से मार-मार कर की है। मृतक का नाम हूबलाल भारती है। पुलिस ने आरोपिया बेटी कल्पना भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

तिल्दा थाना क्षेत्र में बेटी ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम हूबलाल भारती है। उसके 10 बच्चे है जिसमे 9 बेटियां और एक बेटा है। आए दिन घर में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। पिता बेटियों पर ताने भी मारता था।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो कल्पना भारती ने डंडे से पीटपीट कर हत्या कर दी। हालांकि, घर में मौजूद अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा न सके। आरोपियां कल्पना भारती 26 वर्षीय है वह मृतक की तीसरे नंबर की बेटी है। मृतक हुबलाल अपने ही बेटियो पर बुरी नजर रखता था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। बहरहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Latest News

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -