कलमीभाठा (तिलकेजा) से कनकी तक शिव भक्तों ने निकाला पैदल कांवड़ यात्रा

Must Read

तिलकेजा (आधार स्तंभ) : क्रीड़ा भारती कोरबा एवं नवयुवक समिति कलमीभाठा तिलकेजा के शिव भक्तों द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को संगीतमय कांवड़ यात्रा का निकाला गया।

यह प्रथम अवसर था कि कनकेश्वर धाम कनकी तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने नवातालाब से जल भरने के पश्चात् ग्राम देवी गौरा साहून दाई का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारम्भ किया। कांवड़ यात्रियों को दिनेश कौशिक, राम मनोहर सोनी, रामनारायण एवं दुलीचंद धीवर ने शुभकामनाओ के साथ विदा किया, शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजकों में क्रीड़ा भारती की ओर से बालगोविन्द जायसवाल और नित्यानंद यादव, नवयुवक समिति से गोपाल, डिगेश्वर, अभिषेक, प्रदीप, शैलेन्द्र, वीरेंद्र,अंशु आदि एवं ग्राम से रामनिरंजन, शोभाराम, ईश्वर, महेश्वर एवं महिलाएं, बच्चे आदि शामिल हुए। कुदुरमाल में यात्रियों का भाजपा उरगा मण्डल के कार्यकर्ताओं किशन साव, संजू वैष्णव आदि के अगुवाई में फल एवं पानी का वितरण किया.

Latest News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे पर शराब के नशे में उत्पात का आरोप, दुकान में टक्कर के बाद बुजुर्ग से मारपीट

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -