कटघोरा वन मंडल में हाथी का आतंक, 5 गौवंशों की मौत, 3 घायल

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक दंतैल हाथी ने बीती रात उत्पात मचाया, जिसमें 5 गौवंशों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। घटना बरबटपारा गांव में हुई, जहां हाथी ने घर के बाहर बंधे गाय और बैलों पर हमला किया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल बैलों का उपचार कराया।

कटघोरा वन मंडल में 48 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें से एक दंतैल हाथी झूण्ड से अलग हो गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ा दी है।

इस घटना से प्रभावित ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में भी 2 हाथी सक्रिय हैं, जो कोसाबाड़ी के पास डबरी में अटखेलिया करते दिखाई दिए।

हाथी हमले की घटनाएं बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग को हाथियों की निगरानी और उनके विचरण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Latest News

बस्तर में नकली नोट खप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा…

जगदलपुर (आधार स्तम्भ) :  बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -