कटघोरा में 67 हाथी: नन्हे मेहमान की सुरक्षा में पूरा झुंड

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में घूम रहे 26 हाथियों के झुंड में मंगलवार को नया मेहमान आया है। हाथी सखोदा परिसर में हैं। हाथियों का झुंड बच्चे की सुरक्षा में ही जुटा रहा। बुधवार को हाथी चारों ओर से घेरकर खड़े नजर आए। हाथी का नवजात अपनी मां के नीचे में ही खड़ा रहा।

इस तस्वीर को निगरानी में जुटे बीट फॉरेस्ट ऑफिसर श्री अशोक कुमार श्रीवास ने अपने ड्रोन कैमरे में कैद किया। वन मंडल में अब हाथियों की संख्या 67 हो गई है। इसमें सखोदा में 27, मदनपुर में 12, कोरबी परिसर में 16, कापा नवापारा में 11 और पसान रेंज में 1 हाथी शामिल हैं। वन विभाग की टीम नवजात हाथी और उसकी मां की निगरानी कर रही है।

Latest News

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -