कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत मलबे में दबे, नींव खुदाई करते वक्त हादसा

Must Read

दुर्ग (आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 2 अन्य मजदूर घायल हुए है। घटना 14 नवंबर की सुबह 8 बजे की है। धमधा से 12 किलोमीटर दूर पेंड्रावन गांव में गुरुदेव नामक डॉक्टर के मकान में नींव का काम चल रहा था।

मिट्टी की खुदाई के दौरान साइड की कमजोर दीवार अचानक ढह गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर कमल नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड़ (41 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों पेंड्रावन के रहने वाले थे। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

ईश्वरी गायकवाड़ के परिवार में उनकी मां, पत्नी और तीन बच्चे (एक बेटा और दो बेटियां) हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस डॉक्टर के यहां वे काम कर रहे थे, वह मौके पर नहीं पहुंचा और न ही उसने परिवार से संपर्क किया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

ईश्वरी गायकवाड़ के भाई ने कहा कि इलाज के लिए पहले उसे धमधा ले गए। वहां से दुर्ग रेफर कर दिया गया। वहां इलाज चल रहा था। एम्स ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। 4 मजदूर काम कर रहे थे। 2 की मौत हुई है। बाकी 2 मजदूर बताएंगे कि हादसा कैसे हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने दुर्ग जिला अस्पताल में दम तोड़ा। धमधा थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Latest News

महासमुंद में पुलिस टीम पर हमला, टीआई और महिला आरक्षक घायल

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -