एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख की ठगी, दो घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार,कटघोरा व बागों पुलिस की रही बड़ी भूमिका…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी स्थित एक व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में पुलिस को दो घण्टे में ही बड़ी सफलता मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक की गिरफ्तारी कटघोरा जबकि दूसरे की बांगो से हुई है। आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरु की और और उन्हें पकड़ लिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में कटघोरा पुलिस के आरक्षक की रही बड़ी भूमिका

सायबर सेल से मिली घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने नाकेबांदी कर सघन जांच प्रारम्भ कर दी थी। कटघोरा के प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय, आरक्षक रमेश कश्यप व उनकी टीम ने कटघोरा के स्टेट बैंक के समीप निगरानी कर रहे थे तभी दो आरोपियों में एक आरोपी अपनी कार से उतरकर बैंक की ओर बढ़ा तभी वहां पर तैनात आरक्षक रमेश कश्यप व उनके एक पुलिस साथी ने आरोपी को मौके पर धर दबोचा वही दूसरा आरोपी पोंडी उपरोडा की ओर भागा जहां सूचना के आधार पर बांगों पुलिस के प्रधान आरक्षक शिव परिहार ने दूसरे आरोपी को बांगों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को महज दो घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। फिलहाल दोनों आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे है इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद किया गया है साथ ठगी के दो लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है।

Latest News

सुसाइड का प्रयास:टावर पर चढ़ा युवक 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा पत्नी से हुआ झगड़ा…

जगदलपुर(आधार स्तम्भ)  : जगदलपुर शहर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज...

More Articles Like This

- Advertisement -