एकलव्य में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी उक्त सूची का सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के साथ ही सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं समस्त ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में भर्ती हेतु आगामी 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया जाना निर्धारित है। अभ्यर्थियों हेतु प्रवेश पत्र वितरण की सूचना कार्यालय द्वारा पृथक से दी जाएगी।

Latest News

बछड़े को मारकर खाते पकड़े गए 4 आरोपी…

अम्बिकापुर(आधार स्तम्भ) : जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने...

More Articles Like This

- Advertisement -