इन गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Must Read

बिलासपुर/कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रेलवे प्रशासन द्वारा दी गयी अधिकृत जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिग के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

🫵🏻रद्द होने वाली ट्रेन का विवरण

1) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
2) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द
3) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
4) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द
5) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द
6) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर रद्द
7) दिनांक 15 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 58206 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर रद्द
8) दिनांक 15 फरवरी, 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द

🫵🏻 बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

1) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

2) दिनांक 14 फरवरी, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

11 केवी, सीएसपीडीसीएल फीडर और आर टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68701रायपुर दुर्ग मेमू, गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग रायपुर मेमू, गाड़ी संख्या 68703 रायपुर दुर्ग मेमू, गाड़ी संख्या 68704 दुर्ग रायपुर मेमू रद्द रहेंगी।

Latest News

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के फैसले पर 20 दिन के अंदर पलटा बांग्लादेश, अब दिया ये बयान

नई दिल्ली(आधार स्तम्भ) :  T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के फैसले पर अब बांग्लादेश का यू-टर्न देखने...

More Articles Like This

- Advertisement -