थाना नगरदा का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक सक्ति ने दिए सख्त निर्देश

Must Read

नगरदा, 03 जून 2025 – आज दिनांक 03 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक सक्ति सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना नगरदा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकॉर्ड, मालखाना तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे गए जब्त सामग्री की स्थिति देखी गई और उसे व्यवस्थित व सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के पश्चात थाना परिसर में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसपी शर्मा ने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें और जुआ, सट्टा, अवैध शराब व गांजा जैसे अवैध कारोबार की जानकारी जुटाकर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे अवैध कार्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी समस्याएं लेकर थाने में आते हैं, वे न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं, इसलिए उनसे अशोभनीय व्यवहार न किया जाए।

Latest News

डायल-112 के ड्राइवर पर धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप, गुंडे बुलाकर पड़ोसी को पिटवाया…

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप...

More Articles Like This

- Advertisement -