आखिरी कॉल और खौफनाक अंत 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या…

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले के जांजगीर-चांपा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया गांव में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे सुनीति पटेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

परिजनों ने जब युवती को पंखे से लटकते देखा तो उसे जीवित समझकर तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय युवती के कान में हेडफोन लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी से बात करते हुए यह कदम उठा सकती है। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

परिजन सदमे में हैं और घर में मातम पसरा हुआ है। मृतिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पामगढ़ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की जांच शुरू होगी और आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Latest News

चलती कार में लगी आग,कूदकर चालक ने बचाई जान

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के ग्राम कापा नवापारा(चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग...

More Articles Like This

- Advertisement -