आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पिकनिक मनाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि बारिश से बचने 20 से 22 लोग पेड़ के नीचे बैठे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 11 साल के चंद्रहास दर्वेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव के में हुई। जहां तालाब के पास पिकनिक मना रहे युवकों समेत 20 से 22 लोग पानी गिरने और बिजली चमकने की वजह से एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली मौत बनाकर आ गिरी, जिससे 9 लोग झुलस गए, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest News

प्रहरियों पर पत्थर बरसाए चोरों ने,उधर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा केबल चोर

दो अलग-अलग मामलों में नामजद एफआईआर दर्ज,आरोपी जेल दाखिल कोरबा(आधार स्तम्भ) :  एसईसीएल की सिंघाली परियोजना में सुरक्षा प्रहरियों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -