अज्ञात लोगों ने व्यापारी के गोदाम में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा में कुछ उपद्रवियों ने एक व्यवसायी के गोदाम में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद आग पर काबू पा लिया गया है। मामला सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आग पोड़ीबहार में रहने वाले प्रफुल गुप्ता के गोदाम में लगाई गई है।

रात आठ बजे के करीब गोदाम में छह अनजान लोग घुस आए हैं। सभी गोदाम में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। जिसके बाद प्रफुल अपने घर से मौके के लिए निकले, इस उपद्रवियों ने गोदाम में रखे कूलर और अलमारी को आग के हवाले कर दिया।गुप्ता ने इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की तलाश के  की जा सके।
Latest News

चलती कार में लगी आग,कूदकर चालक ने बचाई जान

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के ग्राम कापा नवापारा(चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग...

More Articles Like This

- Advertisement -