हाथियों के दल ने मचा उत्पात किसानों की फसल को किया तहस-नहस

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :   जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा में घूम रहे हाथियों ने धान की फसल तहस-नहस कर दी। केंदई रेंज के लालपुर में हाथियों ने किसानों की फसल को नुक्सान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार कापा नवाकापारा में 18, बंजारी में 20 हाथी अभी घूम रहे हैं। हाथियों की निगरानी के लिए वन अमला लगा हुआ है। बारिश होने पर हाथी जंगल के भीतर खेतों में ही अधिक समय बिता रहे हैं। अब भोजन के लिए बाहर आना नहीं पड़ रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि फसल क्षति हुई है। इसका आंकलन करने के बाद मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। वन विभाग गांव में मुनादी करा रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -