हाथियों की ड्रोन से निगरानी, दल में बच्चे इसलिए 13 हाथी दे रहे पहरा…

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों का साल भर मूवमेंट जारी है। वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार इनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ड्रोन कैमरे में कैद इस तस्वीर में हाथियों का दल अपने नन्हे शावकों को बीच में घेरे हुए चलता नजर आया।

मां हाथी अपने बच्चों को हर खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा का घेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अनुसार, जिन हाथियों के दल में नन्हे शावक होते हैं, वह दल अधिक सतर्क और आक्रोशित रहता है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 26 और रायगढ़ वन मंडल में 69 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, कुल मिलाकर जिले में 95 हाथियों का मूवमेंट देखा जा रहा है। हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में जाकर स्थानीय लोगों को हाथियों की जानकारी और सतर्क रहने के उपाय भी बता रही है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -