सुसाइड का प्रयास:टावर पर चढ़ा युवक 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा पत्नी से हुआ झगड़ा…

Must Read

जगदलपुर(आधार स्तम्भ)  : जगदलपुर शहर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी मायके आ गई थी। वो उससे मिलने गया तो ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक सुसाइड करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे तक युवक का ड्रामा चलता रहा।

हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद युवक किसी तरह नीचे उतरा। वहीं अब पुलिस पति-पत्नी को मिलाएगी। ये पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। युवक का नाम दिलीप विश्वकर्मा है। ये मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। वर्तमान में ये कोंडागांव जिले में रह रहा था। पत्नी का मायके जगदलपुर है। पुलिस के अनुसार युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 2 दिन पहले उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपने मायके जगदलपुर आ गई। युवक अपनी पत्नी को मनाने के लिए यहां पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी।

पत्नी के नहीं मानने से आहत युवक ने आत्महत्या की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ने का खतरनाक कदम उठा लिया। टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और बोधघाट थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब दो घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे शांत रहने और नीचे उतरने के लिए लगातार बातचीत की।

काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है, महिला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -