सागर राइस मिल के संचालक के ऊपर गौ माता का हत्या का मामला दर्ज की मांग

Must Read
  • कोरबा(आधार स्तंभ) : सागर राइस मिल के संचालक के लापरवाही से हुई गौमाता की अकाल मृत्यु पर अपराध पंजीबद्ध करने हेतु करतला थाने में पत्र प्रेषित किया गया।

दरअसल ग्राम पंचायत डोंगदरहा में सागर राइस मिल के संचालक के ऊपर गौ माता के हत्या का मामला दर्ज कि मांग पूर्व सांसद श्री मनदीप शर्मा द्वारा करतला थाना प्रभारी से किया गया हैं। मिल के संचालक द्वारा ज़मीन कब्ज़ा करने के उद्देश्य से सलियाभाठा जलाशय का निस्तारित उपयोग के लिए बने प्राकृतिक नाले के राखड़ पटवा कर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही हैं। इसकी शिकायत पूर्ब में ग्राम पंचायत द्वारा की जाने के वावजूद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाही नहीं की गई।

दो दिवस पूर्व मिल संचालक द्वारा हज़ारों ट्रक से पटवाये गए राखड़ के दलदल में फ़स कर एक मवेशी की जान चली गई।जिसकी सुचना करतला थाना के प्रभारी को देते हुए इस आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की सघन जाँच की मांग की गई है।  

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -