सरकारी स्कूल के बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…

Must Read

जांजगीर चांपा (आधार स्तंभ) :  पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ चंडीपारा का मामला है, जहाँ आज रात को महाराष्ट्र के रवि अम्बेडारे अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, बताया जा था है कि मृतक भिलोनी हाई सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्यरत था जो शराब का आदि था।

जानकारी के अनुसार, मृतक रवि अम्बेडारे का परिवार महाराष्ट्र में रहते हैं जो सन 2016- 2017 से पामगढ के ग्राम भिलौनी हाई सेकेंडरी में पदस्त था। आज सबेरे उसका दोस्त सिदार मारकंडे जब मृतक के घर पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए। रवि अम्बेडारे का शव मोटा रस्सी से पंखे लटक रहा है, तब दोस्त ने तत्काल पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पामगढ़ पुलिस आत्महत्या कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पामगढ़ पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दिया है।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -